महिला ने दून पुलिस के दरोगा पर लगाए आरोप, मामला दर्ज, दरोगा निलंबित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अब दून पुलिस के दारोगा पर महिला ने उसके साथ अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया है।
एक महिला की ओर से लिखित शिकायत में एसआई मनोज भट्ट पर उसके साथ अनैतिक कार्य किये जाने का आरोप लगाते हुए थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एसआई मनोज भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायती पत्र में महिला ने घटना 17 दिसंबर 2023 दर्शायी गई है। भिन्न-भिन्न स्थानों पर आरोपी की ओर से मारपीट शारीरिक संबंध बनाए जाने संबंधी आरोप लगाए गए है। महिला संबंधित अपराध के दृष्टिगत उक्त अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक भावना की ओर से की जा रही है। उक्त विवेचना की पर्यवेक्षण महिला संबंधित अपराध होने पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के द्वारा की जाएगी।

You cannot copy content of this page