दुगड्डा पीडब्ल्यूडी के समीप नहाने गए युवक की डूबने से मौत
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/navbharat-times.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। दुगड्डा के समीप पीडब्ल्यूडी के पास कुछ लड़के नदी में नहाने गए थे। उनमें से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक सतनारायनी गांव का रहने वाला था और प्रिंस वैली में काम करता था। उसी की पार्टी करने वहाँ गए थे। अभिषेक के दोस्तों के मुताबिक नदी में नहाने के बाद सब जाने लगे तब अभिषेक के वहां नही होने पर उसको आस पास ढूंढा। जब वह नही मिला। तब फॉरेस्ट में काम करने वाले को बताया, उनके द्वारा नदी में जाकर देखने पर वहाँ मृत मिला। पुलिस को सूचना दी गई।108 की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें