कांवड़ मेले के सफल समापन पर एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई, 36 कर्मी सम्मानित

खबर डोज, हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर अपनी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
सम्मेलन की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले का सफल संचालन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके बाद एसएसपी ने सम्मेलन में मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और पारिवारिक तथा विभागीय परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रकाश में आई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन समस्याओं के तत्काल समाधान संभव नहीं थे, उनके लिए संबंधित अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
36 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सैनिक सम्मेलन के दौरान कांवड़ यात्रा के सफल संचालन और अन्य अपराधों के अनावरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने जुलाई 2026 के लिए चयनित कुल 36 पुलिसकर्मियों, जिनमें 05 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इन पुलिसकर्मियों का चयन “पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ” के रूप में किया गया है। सम्मानित होने वालों में कांवड़ मेला सेल में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने कांवड़ मेले के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
ये पुलिसकर्मी बने मैन/वूमेन ऑफ द मंथ
सम्मानित पुलिसकर्मियों में कोतवाली नगर से उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, कोतवाली श्यामपुर से कांस्टेबल संदीप रावत, कोतवाली ज्वालापुर से कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल रवि चौहान, कोतवाली रानीपुर से कांस्टेबल प्रेम सिंह दानू, कोतवाली सिडकुल से हेड कांस्टेबल विवेक यादव, कोतवाली गंगनहर से कांस्टेबल राकेश राणा तथा कोतवाली झबरेड़ा से कांस्टेबल प्रदीप बिष्ट शामिल रहे।
कोतवाली कलियर से अपर उपनिरीक्षक कुंदन और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल आशीष शर्मा, यातायात हरिद्वार से उपनिरीक्षक मोहित सिंह रौथाण तथा सीपीयू हरिद्वार से उपनिरीक्षक नीरज मेहरा को भी सम्मानित किया गया।
यातायात रुड़की से कांस्टेबल 520 लवकेश मौर्य, अभिसूचना इकाई हरिद्वार से महिला उपनिरीक्षक खुशबू, फायर स्टेशन रुड़की से फायरमैन रविन्द्र कुमार, दूरसंचार से कांस्टेबल अतुल कुमार, पुलिस लाइन हरिद्वार से अपर उपनिरीक्षक विक्रम तोमर और 46वीं वाहिनी पीएसी ए दल से कांस्टेबल सुमित राणा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सीएम हेल्पलाइन से महिला कांस्टेबल उर्मिला और महिला कांस्टेबल पुष्पा तथा वाचक शाखा से महिला कांस्टेबल सुरैया को भी मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के लिए चुना गया।
कांवड़ मेला सेल के 13 पुलिसकर्मी भी सम्मानित
कांवड़ मेला सेल में तैनात 13 पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक पुनित दानोशी, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल दीपक डबराल, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल दीपक दानू, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल विनय उनियाल, कांस्टेबल कमल, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल नत्थी और महिला कांस्टेबल कविता शामिल हैं।
एसएसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि सम्मेलन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका समाधान करना और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







