मेहनत, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, लैंसडौन के एसएसआई जयपाल सिंह चौहान बने इंस्पेक्टर

खबर डोज, पौड़ी। जनपद पौड़ी पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय देखने को मिला जब उपनिरीक्षक (एसआई) जयपाल सिंह चौहान को पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया। उनकी पदोन्नति उनके लंबे सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सराहनीय योगदान का परिणाम मानी जा रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने औपचारिक रूप से उनके कंधों पर तीसरा स्टार सजाकर उन्हें निरीक्षक पद से अलंकृत किया। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि जयपाल सिंह चौहान ने अपने सेवाकाल में हमेशा जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ भी वे इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाएंगे।
पदोन्नति के इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल रहा। सहकर्मियों ने निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सम्मान न केवल कर्मठ अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद जयपाल सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा एक्शन, DM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस जांच के आदेश 

