मेहंदीपुर धाम से कोटद्वार पहुंची भैरो बाबा की अखंड ज्योत, जयकारों से गूंजा शहर

–70 श्रद्धालुओं का दल राजस्थान से लेकर पहुंचा अखंड ज्योत, श्री बालाजी मंदिर में विधि-विधान से की गई स्थापना
खबर डोज, कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति कोटद्वार की ओर से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम से भैरो बाबा की अखंड ज्योत कोटद्वार लाई गई। अखंड ज्योत के आगमन पर हिंदू पंचायती धर्मशाला में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पदयात्रा कर अखंड ज्योत को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में पहुंचाया, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर ज्योत की स्थापना की गई।

समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि कोटद्वार से करीब 70 श्रद्धालुओं का दल संकट निवारण दरबार के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राजस्थान स्थित घाटा मेहंदीपुर धाम गया था। श्री बालाजी महाराज और परम श्रद्धेय गुरु महाराज धीरज पुरी गोस्वामी के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज, भैरो बाबा और प्रेतराज सरकार के जयकारों के बीच दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेहंदीपुर धाम से भैरो बाबा की अखंड ज्योत लेकर श्री बालाजी मंदिर कोटद्वार के संस्थापक दिनेश एलावादी वाहन के माध्यम से हिंदू पंचायती धर्मशाला पहुंचे। यहां भक्तजनों ने ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चारण के साथ अखंड ज्योत का स्वागत किया। वातावरण बालाजी महाराज, भैरो बाबा और प्रेतराज सरकार के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
इसके पश्चात दिनेश एलावादी और शैलका एलावादी के नेतृत्व में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए अखंड ज्योत को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में लेकर पहुंचे। मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों और भक्तजनों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और अखंड ज्योत की स्थापना की गई।
इस धार्मिक आयोजन में दिनेश एलावादी, शैलका एलावादी, कमल अग्रवाल, रीटा भाटिया, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री, राजेश जागड़ा, संजय नौडियाल सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अखंड ज्योत के आगमन और स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी ने सतपाल महाराज को दी जन्मदिन की बधाई, ऋषिकुल मैदान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 