श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वाहन से 7 किलो से अधिक गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, देखिए वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो से अधिक अवैध भांग पत्ती (गांजा) मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 26 मई 2026 को नहर पटरी चंडीघाट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका।
पुलिस ने वाहन चालक से सीट के बगल में रखे प्लास्टिक के कट्टे के बारे में पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली, जिसमें करीब 7.110 किलोग्राम अवैध भांग पत्ती (गांजा) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लालच में गांजा बेचने का काम कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मोहल्ला खग्गू सराय, लदनियो वाली मस्जिद के पास, कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में चौकी चंडीघाट प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, कांस्टेबल अनिल रावत और कांस्टेबल राजवीर सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







