ब्रेकिंग उत्तराखंड: शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों के तबादले

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अहम विभागों और जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी आदेशों के मुताबिक सवीन बंसल को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें स्मार्ट सिटी सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है, जबकि आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी मिली है। आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रतीक जैन को आयुक्त-कर एवं महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त किया गया है। वहीं संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी-जीएमवीएन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।
शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई विभागों में नई कार्यशैली और प्रशासनिक गति देखने को मिल सकती है। देर शाम जारी हुए इन तबादला आदेशों की पूरे प्रशासनिक महकमे में चर्चा बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







