लक्सर में पुलिस से भिड़ंत: 112 की सूचना पर पहुंची टीम से अभद्रता, आरोपी को हिरासत में लेने पर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी इलाके में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को उस समय विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा, जब पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को डायल 112 पर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध बढ़ने पर पुलिसकर्मियों और आरोपी युवक के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page