बीमारी के चलते कांस्टेबल सुमित जुयाल का निधन, पुलिस सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने आज तड़के दिल्ली के बेदांत अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

श्मशान घाट पर पहुंचकर अधिकारियों ने स्वर्गीय सुमित जुयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद सेरेमोनियल गार्ड द्वारा उन्हें शोक सलामी दी गई। इस दौरान परिजनों और मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें नम नजर आईं।

बताया गया कि सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अपने सेवा काल में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

You cannot copy content of this page