हरिद्वार में पहचान छिपाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर धर्मांतरण का दबाव

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार (एनएसजी)। धर्मनगरी के ज्वालापुर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर ‘मोनू’ बनकर की दोस्ती
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक ने मोनू नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। उसने खुद को हिंदू बताकर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दोस्ती की। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक ने अपनी असल पहचान छिपाकर किशोरी को धोखे में रखा और लगातार उसे प्रेम जाल में फांसे रखा। जबकि उसका असली नाम समीर शेख है

नहर पटरी पर वारदात, कार का इस्तेमाल
आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी सफेद रंग की कार में घर और स्कूल के बीच से ले गया। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि आरोपी उसे पुलजटवाडा के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी असल पहचान उजागर होने के बाद नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता की मनोदशा इस कदर प्रभावित हुई कि वह धर्मांतरण के लिए तैयार होने लगी थी। घर में असामान्य व्यवहार और संदिग्ध गतिविधियों के बाद जब परिजनों ने पूछताछ की, तब जाकर इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ।

पुलिस की जांच शुरू
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोशल मीडिया रिकॉर्ड्स और कार की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page