हर वर्ग का व्यापारी चलने लगा चहिते प्रत्याशी भंजू भाटिया से कंधे से कंधा मिलाकर, व्यापारियों ने मनाया बर्थडे, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-22-22-54-39-26_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। आगामी 26 मई को कोटद्वार में होने वाले नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर मैदान में उतरे प्रत्याशी सभी व्यापारी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीण भाटिया को हर वर्ग के व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। कई व्यापारी अभी से उनकी जीत की चर्चा करने में लगे हैं। बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान कुछ व्यापारियों ने मिलकर प्रत्याशी प्रवीण भाटिया का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया है। व्यापारी विनय भाटिया, राजेश शर्मा आदि का कहना है कि अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रवीण भाटिया एक मजबूत प्रत्याशी है और उन्हें सभी व्यापारियों ने चुनाव परिणाम आने से पहले अपना अध्यक्ष मान लिया है। व्यापारी एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रवीण भाटिया का कहना है कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराना और उन्हें एकजुट करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240519-WA0009.jpg)
उधर मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और महामंत्री के पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। किसी भी प्रत्याशी की ओर से नाम वापसी नहीं लिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें