घर में घुसकर रात को चोरी करने वाला चोर चढ़ा कनखल पुलिस के हत्थे
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240523-WA0008.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने जमालपुर क्षेत्र के एक घर में रात को घुसकर चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक मुकेश राणा के मुताबिक बीती 18 मई की रात को अज्ञात चोर ने जमालपुर स्थित जाबिर उर्फ सोनू के घर में घुसकर सोने के आभूषण और नगदी चोरी कर ले जाने के संबध में थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में 20 मई को तहरीर दी गई थी। जिसके बाद उपनिरीक्षक मुकेश सिंह ने टीम के साथ मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया।
उपनिरीक्षक मुकेश राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने एक युवक को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुमित निवासी जमालपुर कलां जगजीतपुर कनखल बताया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश सिंह, कांस्टेबल कुलदीप प्रसाद शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें