ड्यूटी से नदारद पांच कांस्टेबल लाइन हाजिर, 03 का वेतन रोकने के आदेश
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/05/1597157394-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
-विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले थे पुलिसकर्मी
हल्द्वानी। यहां विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक आईपीएस आई.जी. निलेश आनंद भरणे औचक निरीक्षण को पहुंच गए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिलने पर 01 हेड कांस्टेबल और 04 कांस्टेबलों को उन्होंने लाइन हाजिर के निर्देश दे डाले। साथ ही 03 होमगार्डस का वेतन रोकने के आदेश भी जारी किये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें