पूर्व विधायक सजवाण और मालचंद ने भी छोड़ी कांग्रेस, आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

बीते दिनों गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। अब टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दोनों पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दोनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की व्यक्तिगत वजह बताई है। सजवाण एआईसीसी के सदस्य रहे हैं, जबकि मालचंद पूर्व में भाजपा में रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक मुझे अभी दोनों का इस्तीफा नहीं मिला है। इस समय कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक ताकत और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे समय में पार्टी छोड़कर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। यदि किसी तरह की नाराजगी थी तो उन्हें पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।

You cannot copy content of this page