गुड वर्क: लाखों की चरस समेत हरिद्वार जिले का तस्कर दबोच लाई सीआईयू कोटद्वार, उत्तरकाशी से लाकर हरिद्वार बेचता था चरस, बैराज पर किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

लक्ष्मणझूला पुलिस और सीआईयू कोटद्वार का संयुक्त ऑपरेशन सफल

खबर डोज, कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में सीआईयू कोटद्वार और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के एक शातिर नशा तस्कर को लाखों रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तरकाशी से हरिद्वार चरस लाकर खुद बेचता था, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार बीती देर रात सीआईयू कोटद्वार और लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भीमगोड़ा बैराज तिराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रपाल पुत्र गेंदा निवासी ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस के अलावा एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (UK17V-6110) भी बरामद कर सीज कर दी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तरकाशी क्षेत्र से चरस लेकर हरिद्वार में बेचने के उद्देश्य से जा रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय रमन, हेड कांस्टेबल उत्तम कुमार (CIU) कोटद्वार, कांस्टेबल चंद्रशेखर, वीरेंद्र प्रताप, कांस्टेबल शीतांशु (CIU) कोटद्वार शामिल रहे।

You cannot copy content of this page