स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व, 31 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

खबर डोज, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा उन्हें इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्तरों पर पदक एवं प्रशस्ति प्राप्त करने वाले उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान
15 अगस्त 2026 के अवसर पर जनपद हरिद्वार से उम्दा कर्तव्य निर्वहन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न श्रेणियों में सम्मान के लिए चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु) के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह का चयन किया गया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) के लिए सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान और निरीक्षक गोविंद कुमार को सम्मानित किया गया।

वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) के लिए फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक शाहजाद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, आरक्षी आबिद, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, मुख्य आरक्षी मंगल सिंह, आरक्षी नरेंद्र नेगी, आरक्षी दीपक चंद्र, आरक्षी हर्ष उनियाल, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी अंकित रावत तथा आरक्षी नितिन कुमार का चयन किया गया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र के लिए मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
26 जनवरी को चयनित पुलिसकर्मियों को भी मिला सम्मान
विगत 26 जनवरी के अवसर पर चयनित हरिद्वार पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) से एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, फायरमैन दिनेश कुमार, आरक्षी राहुल आर्या और आरक्षी दीप गौड़ को सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) से सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) से निरीक्षक हितेश कुमार और हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
पुलिस कार्यालय और थानों में भी हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना परिसरों और पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन भी है। हरिद्वार पुलिस ने राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







