त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में हरिद्वार पुलिस अलर्ट, बैंक और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान जारी

ख़बर शेयर करें -

–SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

खबर डोज, हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद में बैंकों और ज्वेलर्स शॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।

त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में बैंक, आभूषणों की दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा बैंक परिसरों और ज्वेलर्स शॉप पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। अभियान के तहत सतर्कता बरतने के साथ ही संभावित घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हरिद्वार पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। बैंक या दुकानों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आमजन की सतर्कता और सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

त्योहारों के मद्देनजर चलाया जा रहा यह चेकिंग अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस की सतर्कता को दर्शाता है।

You cannot copy content of this page