बोर्ड परीक्षा में कोटद्वार हैप्पी होम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, नैना द्विवेदी ने 94.2% अंकों के साथ किया टॉप

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में हैप्पी होम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि छात्रा नैना द्विवेदी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सृष्टि कुकरेती ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निदा अमीन 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हिमानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जस्सी और समीक्षा संजय यमगर ने संयुक्त रूप से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रियांशु रावत ने 88.2 प्रतिशत, प्रियांशी नेगी, अमीशा राज सिंह और तनुज बिष्ट ने 87-87 प्रतिशत अंक हासिल किए। शहरीन सैफी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता दर्ज की। अंग्रेज़ी विषय में आस्था और तनुज बिष्ट ने 95 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए। हिंदी और शारीरिक शिक्षा में हिमानी ने 98 अंक प्राप्त किए। इतिहास विषय में नैना द्विवेदी ने 99 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की, जबकि भूगोल में भी उन्होंने 98 अंक प्राप्त किए। अर्थशास्त्र में सृष्टि कुकरेती ने 95 अंक हासिल किए। लेखाशास्त्र और व्यवसाय अध्ययन में निदा अमीन ने 95-95 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन निदेशक अमित राज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page