सड़क हादसे में घायल कोटद्वार निवासी व्यापारी की उपचार के दौरान मौत
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241008-WA0003.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
–रविवार रात एलआईसी कार्यालय के पास हुआ था हादसा
-व्यापारी के निधन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक
कोटद्वार। बीते रविवार की रात हुए सड़क हादसे में कोटद्वार निवासी व्यापारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यापारी के निधन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया है।
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240929-WA0017.jpg)
जानकारी के मुताबिक काशीरामपुर तल्ला, गोविंद नगर निवासी मुकेश आहूजा बाजार से घर की ओर आ रहे थे, इस दौरान एलआईसी कार्यालय के निकट खड़ी कार में सवार युवकों ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। जिसकी चपेट में आकर वह स्कूटी से नीचे गिर गए। इस दौरान उनके सिर पर चोटें आई थी। उपचार के लिए उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां उनकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें