देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात कोतवालियों के प्रभारी बदले, नरेंद्र गहलावत बने डालनवाला इंस्पेक्टर

खबर डोज, देहरादून। देहरादून पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने थाना और कोतवाली प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए सात निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार पुलिस विभाग में विभिन्न कोतवालियों और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से हटाकर प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नए तैनात अधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं।
स्थानांतरण सूची एक नजर में:
- यशपाल सिंह बिष्ट → प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश
- कैलाश चंद्र भट्ट → प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
- हरिओम राज चौहान → प्रभारी, चुनाव सेल पुलिस कार्यालय
- राकेश गुसाईं → प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डोईवाला
- कमल कुमार लुंठी → प्रभारी निरीक्षक, थाना रायवाला
- संतोष सिंह कुंवर → प्रभारी, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा
- नरेंद्र सिंह गहलावत → प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







