हरिद्वार पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल, तीन दरोगा और एक एएसआई के तबादले

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया। जारी तबादला आदेश में तीन उप निरीक्षकों (एसआई) और एक अपर उप निरीक्षक (एएसआई) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट को सिडकुल चौकी से स्थानांतरित कर कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक जय सिंह राणा को झबरेड़ा से सिडकुल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उप निरीक्षक अर्जुन कुमार को चौकी सुमन नगर रानीपुर से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है। अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर से चौकी सुमन नगर में तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जनपद की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए ऐसे प्रशासनिक बदलाव आगे भी जारी रह सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







