हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी नवनीत सिंह ने बदला एक इंस्पेक्टर समेत 8 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र

-झबरेड़ा थानाध्यक्ष विजय सिंह पुलिस कार्यालय भेजे गए, नरेंद्र रावत को मिली थाने की कमान; एसएसआई स्तर पर भी बड़ा बदलाव
खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार देर रात जारी आदेश के तहत एक इंस्पेक्टर समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादला सूची में चार वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) भी शामिल हैं। फेरबदल के बाद कई थानों और चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
तबादला आदेश के अनुसार झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह को पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र रावत को झबरेड़ा थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र रावत अब झबरेड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कनखल कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता को जगजीतपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बहादराबाद में तैनात अशोक सिरस्वाल को रानीपुर क्षेत्र की गैस प्लांट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक चरण सिंह को भी पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
एसएसआई स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। झबरेड़ा में तैनात एसएसआई रमेश सैनी को एसएसआई कलियर की जिम्मेदारी दी गई है। कनखल कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज गैरोला को एसएसआई झबरेड़ा बनाकर भेजा गया है।
इसी क्रम में कलियर कोतवाली में तैनात एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई बहादराबाद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं कुछ दिन पहले तक कनखल कोतवाली में एसएसआई रहे अनुज सिंह की इसी पद पर दोबारा वापसी हुई है।
पुलिस महकमे में किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के साथ थाना और चौकी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, गश्त और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था को नए सिरे से गति मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट का सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा, रायपुर में महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े आरोपियों के तार, देखिए वीडियो