उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ASP इधर से उधर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार में बदली जिम्मेदारियां, अभय प्रताप सिंह को हरिद्वार ग्रामीण की कमान

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में शासन स्तर से बड़ा फेरबदल किया गया है। कई अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी, टिहरी और उधमसिंहनगर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार देहरादून में तैनात ASP प्रमोद कुमार का तबादला रुद्रपुर किया गया है। वहीं सतर्कता सेक्टर से स्थानांतरित स्वतंत्र कुमार सिंह को ASP देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हल्द्वानी में तैनात मनोज कत्याल का तबादला करते हुए उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
उधमसिंहनगर से स्थानांतरित उत्तम सिंह नेगी को ASP सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है। अल्मोड़ा से स्थानांतरित हरबन्स सिंह को ASP हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार ग्रामीण में तैनात शेखर चंद्र सुयाल का तबादला देहरादून नगर किया गया है।
वहीं एटीसी हरिद्वार से स्थानांतरित अनूपा बडोला को ASP अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैनीताल से स्थानांतरित अमित कुमार अब ASP टिहरी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
पुलिस मुख्यालय में भी फेरबदल किया गया है। राजेश कुमार मट्ट को ASP पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को ASP सतर्कता बनाया गया है।
हरिद्वार में बदली पुलिस की कमान
तबादला सूची में हरिद्वार को लेकर किया गया बदलाव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभय प्रताप सिंह को ASP हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दीपक सिंह को ASP हरिद्वार नगर बनाया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार में नगर और ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था में नई नेतृत्व व्यवस्था सामने आई है।
नई तैनातियों के बाद अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती रहेगी। खासकर हरिद्वार जैसे संवेदनशील और लगातार बढ़ती आबादी वाले जिले में ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
शासन स्तर पर किए गए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों के अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





कांगड़ी में श्यामपुर पुलिस ने दो किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया तस्कर, देखिए वीडियो 
