विधायक दलीप रावत ने अपने विवादित बयान से लिया यूटर्न, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बुद्धिहीन होने का दिया था बयान, अब मांगी माफी

ख़बर शेयर करें -

आज कोटद्वार में हुई प्रेस कांफ्रेंस में मांगी माफी

लैंसडाउन बीजेपी के विधायक दलीप रावत के विवादित बयान पर भड़के कांग्रेस नेता

खबर डोज, कोटद्वार। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने हाल ही में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। वही आज इस संबंध में विधायक दलीप रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि वो केवल वीर चंद्र सिंह गढ़वाली द्वारा की गई क्रांति, विद्रोह और देश की आजादी के लिए किए गए प्रयास के बारे में बात कर रहा थे और इस बयान को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर प्रसारित किया है। इसके साथ ही प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सभा के दौरान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के साथ कांग्रेसियों ने मारपीट की थी। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई और वो दुबारा पहले की तरह चल फिर नहीं पाये। जिसके कुछ समय बाद उनका निधन हो गया। वही उन्होंने कहा कि उनकी वजह से यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए वो माफी भी मांगते है। साथ ही उनकी मृत्यु के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस के नेताओं को भी इसकी जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगने की बात कही। वही कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि ये कांग्रेस की अंतिम यात्रा है या प्रथम यात्रा, इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

लैंसडाउन के बीजेपी विधायक दिलीप रावत द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को कथित तौर पर “बुद्धिहीन” कहे जाने के बाद विवाद सामने आया है। उनके इस बयान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड की अस्मिता का अपमान माना जा रहा है।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली से जुड़ा विवादस्थानीय विधायक दिलीप रावत ने एक बयान में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को “बुद्धिमान नहीं थे” कहकर संबोधित किया था।विरोध और विवाद: उनके इस बयान का भारी विरोध हुआ है। लोगों और राजनीतिक नेताओं जैसे कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों का सीधा अपमान करार दिया है। साथ ही उन्होंने विधायक दलीप महंत को निष्काषित करने के साथ भाजपा सरकार को माफी मांगने को कहा है।

You cannot copy content of this page