मसूरी रोडवेज की बस के ब्रेक फेल, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot_2023-06-08-10-16-48-44_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
मसूरी से देहरादून आ रही थी रोडवेज बस, ब्रेक फेल होने पर चालक ने पहाड़ी से टकराई बस और
मसूरी। मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए रवाना हुई। बस करीब 400 मीटर आगे ही पहुंची थी कि उसके ब्रेक फेल हो गए।
चालक धीरज मुनि शाह ने सूझबूझ से बस को पदमिनी निवास होटल जाने वाले संपर्क मार्ग पर चढ़ाकर पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस रुक गई और सभी सवारियों की जान बच गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें