पहली ही बारिश में धंसा नंदा की चौकी का नया पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, देहरादून-विकासनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, देहरादून। राजधानी देहरादून में मानसून की पहली तेज बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी। नंदा की चौकी क्षेत्र में टौंस नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया नया पुल भारी बारिश के बाद धंस गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से देहरादून, विकासनगर, पांवटा साहिब और हिमाचल प्रदेश के बीच आवागमन करने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के कारण पुल के एक हिस्से में धंसाव आ गया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन यातायात रोक दिया। मौके पर लोक निर्माण विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा स्थिति का निरीक्षण किया। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजने की व्यवस्था की गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस पुल का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ था, वह पहली ही तेज बारिश नहीं झेल सका। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कई लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उधर मौसम विभाग ने देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। �

You cannot copy content of this page