एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर सीआईयू कोटद्वार की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की स्मैक समेत हरिद्वार के दो तस्कर गिरफ्तार, अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में हुई कार्रवाई में अव्वल पौड़ी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। जनपद पौड़ी में एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान से नशा तस्करों का नेटवर्क टूटता जा रहा है। अब सीआईयू कोटद्वार ने हरिद्वार के दो तस्करों को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक नशा मुक्त अभियान और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 लाख रुपये कीमत की 120 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं और कोटद्वार में स्मैक की खेप लेकर पहुंचे थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी और सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कौड़िया रेलवे फाटक से कौड़िया कैंप की ओर स्थित मजार के गेट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए।

तलाशी लेने पर सोहेल (21 वर्ष) पुत्र मांगा हसन निवासी धनपुरा, पथरी (हरिद्वार) के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक और साहिब (20 वर्ष) पुत्र कय्यूम निवासी धनपुरा, पथरी (हरिद्वार) के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 120 ग्राम स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल नेतृत्व के चलते जनपद पुलिस एनडीपीएस एक्ट में अपराधियों के ख़िलाफ कार्रवाई में अव्वल चल रही है।

पुलिस टीम में सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कैलाश रावत, कांस्टेबल सितांशु शामिल रहे।

You cannot copy content of this page