हरिद्वार जिले में शिकायत समिति का पुनर्गठन, सीओ ओशिन जोशी की अध्यक्षता में हुआ पुनर्गठन, एडवोकेट रीमा शाहिम, नेहा मलिक और रंजना शर्मा बनी सदस्य

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर जनपद स्तर पर गठित आंतरिक स्थानीय शिकायत समिति का पुनर्गठन कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित किया गया है। यह व्यवस्था कार्यस्थल पर महिला कर्मियों की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से की गई है।

जारी आदेश के अनुसार समिति की प्रोसिडिंग ऑफिसर सीओ आशिन जोशी को बनाया गया है। समिति में अधिवक्ता रीमा शाहिम, नेहा मलिक और रंजना शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों के अनुरूप करेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समिति को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए तथा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

You cannot copy content of this page