शारदीय नवरात्रि के पहले दिन एसएसपी श्वेता चौबे ने लिया कुंजापुरी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

ख़बर शेयर करें -

–श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

खबर डोज, टिहरी गढ़वाल। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर में आयोजित मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी श्वेता चौबे ने मेले में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मां कुंजापुरी के दर्शन कर सकें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मेले के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और मंदिर समिति के बीच आपसी तालमेल से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ शालीन, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को कहा, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

टिहरी गढ़वाल पुलिस की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की गई।

You cannot copy content of this page