एसएसपी श्वेता चौबे की टीम की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 980 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, मुनि की रेती (टिहरी)। टिहरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पुलिस, सीआईयू और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने करीब 980 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 की रात जानकी सेतु पार्किंग के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र से लेकर आए थे और आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे।

पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स नेटवर्क और अन्य पैडलरों से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं। इन इनपुट के आधार पर पुलिस ने संबंधित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु.अ.सं. 74/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पाल (26 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार निवासी मोहल्ला हाफिज दोस्त, थाना भवन, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) तथा रजत कुमार (26 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार सैनी निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में थाना मुनि की रेती से उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी (चौकी प्रभारी जानकी पुल), कांस्टेबल सिंह राज और कांस्टेबल कुलबीर शामिल रहे। वहीं सीआईयू एवं एएनटीएफ की ओर से निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला (प्रभारी एएनटीएफ) तथा उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण (प्रभारी सीआईयू) ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसएसपी श्वेता चौबे ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद टिहरी में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान लगातार और पहले से अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page