तीन दिन बैंक बंद रहने की खबर पर लगा ब्रेक, हड़ताल टली, आज से सामान्य रहेगा बैंकिंग कामकाज

–28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत के बाद बनी सहमति
खबर डोज, देहरादून। देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल को टालने पर सहमति बनी है।
हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार 28 सितंबर से बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में SBI, PNB समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के ग्राहकों को फिलहाल तीन दिन बैंक बंद रहने से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैंक यूनियनों की ओर से लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और शनिवार-रविवार को अवकाश देने समेत कई मांगें उठाई जा रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया गया था। हड़ताल की घोषणा के बाद बैंक ग्राहकों में नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस, शाखा संबंधी कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
अब IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को राहत मिली है। लंबित मुद्दों पर आगे बातचीत के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाए जाने की बात भी सामने आई है।
हालांकि बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि किसी विशेष शाखा से जुड़ा जरूरी काम होने पर बैंक की स्थानीय शाखा से समय और सेवा की उपलब्धता की पुष्टि कर लें। हड़ताल फिलहाल स्थगित हुई है, इसलिए आगे की वार्ता और फैसलों पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की नजर रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट का सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा, रायपुर में महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े आरोपियों के तार, देखिए वीडियो 

उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार हटा