कोटद्वार के वरिष्ठ व्यापारी साहिब राम “बाबू” भाटिया का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर

खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार के वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यवसायी साहिब राम भाटिया (बाबू) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर के व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नगर उद्योग व्यापार मंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों और स्थानीय व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर निवासी साहिब राम भाटिया की स्टेशन रोड पर मोबाइल फोन की दुकान थी। वे कई वर्षों से व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अपनी सादगी, मधुर व्यवहार तथा ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और उनका उपचार भी चल रहा था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के बाद बुधवार को उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापारियों, शुभचिंतकों और परिचितों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीन भाटिया ने कहा कि साहिब राम भाटिया का निधन व्यापारिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई और सभी के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखे। व्यापार मंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरिद्वार में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गंगा पूजन, रुद्राभिषेक और वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश 
