जनपद हरिद्वार में पुलिस उपाधीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारियां, एसएसपी ने किए सर्किल आवंटित

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में स्थानांतरित होकर आए पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनपद की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सर्किलों का आवंटन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक सुमित पाण्डे को क्षेत्राधिकारी भगवानपुर एवं तकनीकी शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन थाना भगवानपुर, थाना बुग्गावाला और थाना कलियर रहेंगे।
वहीं, ओशिन जोशी को क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और गंगनहर थाना क्षेत्र रहेंगे।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद जनपद में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और तकनीकी पुलिसिंग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







