हरिद्वार में NUJ-I की नई इकाई का गठन, देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

ख़बर शेयर करें -

–पूर्व प्रेस क्लब महामंत्री देवेंद्र शर्मा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 25 अक्टूबर को होगा भव्य कार्यक्रम, अमित शर्मा बनाए गए कार्यक्रम संयोजक

खबर डोज, हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJ-I) की हरिद्वार इकाई का गठन प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को इकाई का अध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, आगामी 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय को समय की जरूरत बताया, जबकि वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने भी पत्रकारिता और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखना जरूरी है।

नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री रह चुके हैं। उनके अनुभव के आधार पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। वहीं, महामंत्री जोगेंद्र मावी संगठन के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

इस मौके पर NUJ-I के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, राहुल वर्मा, गुलशन नैयर, रामचंद्र कन्नौजिया, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील पाल, राजेश शर्मा, करन खुराना, संदीप रावत, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, वैभव भाटिया, लव शर्मा, जोगेंद्र मावी, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी और सचिन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page