कांवड़ मेले में स्वास्थ्य सेवाएं बनीं बड़ी राहत, तीन दिन में 47,952 श्रद्धालुओं का उपचार

ख़बर शेयर करें -

50 मरीज किए गए रेफर, किसी नई मौत की सूचना नहीं

खबर डोज, हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान स्वास्थ्य विभाग लगातार शिवभक्तों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। 3 अगस्त की जिला स्वास्थ्य विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, मेले में अब तक 47,952 श्रद्धालुओं का ओपीडी में उपचार किया जा चुका है। वहीं गंभीर स्थिति वाले 68 मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 3 अगस्त को 13,876 मरीजों का उपचार किया गया तथा 50 मरीज रेफर किए गए। यह आंकड़े मेले में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते भरोसे को भी दर्शाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 3 अगस्त को सबसे अधिक 7,749 मरीज अन्य सामान्य बीमारियों के रहे। इसके अलावा 2,632 फंगल संक्रमण, 1,956 बुखार, 741 डायरिया, 681 दुर्घटना में घायल, 77 जलने, 34 कीट काटने, 4 कुत्ता काटने और 4 बंदर काटने के मरीजों का उपचार किया गया।

गंभीर मरीजों में 16 दुर्घटना में घायल, 28 डायरिया, 4 हृदय संबंधी समस्या और 2 जलने के मामलों सहित कुल 50 मरीजों को रेफर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 3 अगस्त को किसी भी प्रकार की नई मृत्यु दर्ज नहीं हुई। हालांकि मेले की शुरुआत से अब तक संचयी आंकड़ों में 3 ब्रॉड डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले मृत) के मामले दर्ज हैं, जबकि दुर्घटना, डूबने, करंट, सांप काटने, हृदयाघात या अन्य कारणों से 3 अगस्त को कोई नई मौत नहीं हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी स्वास्थ्य शिविरों, एंबुलेंस सेवाओं और चिकित्सा टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

You cannot copy content of this page