हरिद्वार में लगा इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप, 284 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

ख़बर शेयर करें -

मदरसा इस्लामिया अरेबिया में आयोजित हुआ हेल्थ कैंप

खबर डोज, हरिद्वार। भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति देहरादून एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार मदरसा इस्लामिया अरेबिया इरफानुल उलूम, रामपुर रुड़की में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप (IHC) का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS एवं जिला क्षय रोग अधिकारी हरिद्वार डॉ. रमेश कुंवर की अध्यक्षता में दिशा क्लस्टर हरिद्वार के सहयोग से किया गया।

शिविर में हाई रिस्क ग्रुप (HRG) के साथ सामान्य आबादी के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप के दौरान HIV की जांच के साथ STI/RTI, VDRL, NCD स्क्रीनिंग, एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कुल 284 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को HIV/AIDS से बचाव, संक्रमण के कारणों, समय पर जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं की टीम ने लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए IEC सामग्री का वितरण भी किया।

कैंप के आयोजन का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराना तथा HIV/AIDS सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. हेमंत खार्कवाल, CPM दिशा क्लस्टर, अशोक कुमार, CPO दिशा क्लस्टर, किरण, CSO दिशा क्लस्टर, शेखर सैनी, DMDO दिशा क्लस्टर, सीमा, विपिन, प्रोजेक्ट मैनेजर TI NGOs, आशीष, STS NTEP Program सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

You cannot copy content of this page