हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो नए सर्किल बढ़े, तीन राजपत्रित अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने बदले सीओ के सर्किल

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद में तीन नए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद में दो नए सर्किल की बढ़ोतरी की गई है। नए सर्किल गठन के बाद अब जिले में कुल नौ पुलिस सर्किल हो गए हैं।

एसएसपी की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी।

सर्किल नगर में क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को तैनात किया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर रहेंगी। वहीं सर्किल ज्वालापुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को सौंपी गई है, जिनके अधीन कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी।

सर्किल सदर में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन रहेंगी। इसी तरह सर्किल रुड़की की कमान क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को दी गई है, जिनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर रहेंगी।

सर्किल मंगलौर में क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा रहेंगी। सर्किल लक्सर में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को तैनात किया गया है, जिनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर रहेंगी।

इसके अलावा सर्किल भगवानपुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला रहेंगी। वहीं सर्किल रानीपुर में क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को तैनाती दी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी।

पुलिस अधिकारियों के सर्किल में किए गए इस फेरबदल के बाद अब अधिकारियों के बीच कार्यक्षेत्र का बेहतर विभाजन होने की उम्मीद है। दो नए सर्किल बढ़ने से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की निगरानी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में समन्वय भी और मजबूत होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page