हल्द्वानी में अवैध मदरसे को तोड़ने पर भड़के लोग, किया पथराव, पुलिस ने फटकारी लाठियां, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240208-WA0028.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई।
अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक अराजक तत्वों ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारी और आंसू गैस के गोले छोड़े।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें