सिडकुल पुलिस ने 6.59 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने एक आरोपी को 6.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दवा चौक सिडकुल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रांगड़वाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद 25 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी रांगड़वाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल रिपेंद्र कैंतुरा और कांस्टेबल महावीर शर्मा, थाना सिडकुल शामिल रहे।

You cannot copy content of this page