चेक बाउंस के पांच मामलों में वांछित ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने गुमखाल से दबोचा

खबर डोज, कोटद्वार। चेक बाउंस के पांच मामलों में वांछित चल रहे ग्राम विकास अधिकारी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने उसे गुमखाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में गैर-जमानती वारंटों (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के पांच मामलों में वांछित वारंटी मनीष जुयाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार की अदालत में विचाराधीन पांच चेक बाउंस मामलों में मनीष जुयाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम ने उसे गुमखाल से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मनीष जुयाल निवासी नजीबाबाद रोड, कोटद्वार है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश, उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, कांस्टेबल चन्द्रपाल और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







