133 रिकॉर्ड मतों से विवेक अग्रवाल बने कोटद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष तो विजयपाल बने सचिव




कोटद्वार। रविवार को स्थानीय हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित कोटद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में विवेक अग्रवाल को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है। सचिव पद पर विजयपाल नेगी ने विजय प्राप्त की है।
चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार और दिनेश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रविवार को चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए विवेक अग्रवाल और दीपक बिष्ट एवं सचिव पद के लिए विजय पाल नेगी और संतोष चंद्र चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 138 मत मिले। जिसमें से विवेक अग्रवाल को 133 और दीपक बिष्ट को मात्र 2 मत प्राप्त हुए। जबकि 3 मत अमान्य निकले। इसी तरह सचिव पद पर कुल 138 मिले। जिसमें 123 मत विजयपाल नेगी और 12 मत संतोष चंद्र को मिले। उधर, कोषाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने के कारण पाणिनि बौंठियाल को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया जा चुका था।
इस मौके पर पंकज बिष्ट, रोशन काला, नवल किशोर गौड़, प्रदीप कश्यप कुमार, दिगम्बर कैंथोला, दीपक रस्तोगी, विजय कुमार माहेश्वरी, महेश मित्तल, पाणिनि बौंठियाल, मनोज अग्रवाल, अनिल डबराल, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें